UP Wine Shop: हाइवे, स्कूलों एवं धर्मस्थलों के पास चल रही शराब की दुकाने होंगी बंद

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइवे, विधालयों एवं धर्मस्थलों के पास की शराब की दुकानों (Wine Shop) को बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि, इन जगहों पर शराब बेचने की दुकाने नहीं होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाये। सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले ये निर्देश दे चुके हैं कि, कावड़ यात्रा के मार्ग में न तो कोई मांस बेचने वाली दुकान हो एवं न ही कोई शराब की दुकान। उन्होंने कहा कि, शराब बेचने एवं बनाने वालों पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चालू वित्तीय वर्ष में सरकार को प्राप्त राजस्व की समीक्षा की। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि, इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इसमें स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़, जीएसटी व् वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज से 10 हजार करोड़ एवं परिवहन से 2400 करोड़ से ज्यादा धन प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस पर अपनी संतुष्टी प्रकट करते हुए बताया कि, यह धन जनता से प्राप्त हुआ है, जो प्रदेश के जनकल्याण एवं विकास पर खर्च खर्च किया जायेगा।

राजस्व संग्रह का स्पष्ट टारगेट

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, शासन स्तर से फिल्ड अफसरों को स्पष्ट टारगेट दिया जाये। इसको साप्ताहिक एवं मासिक समीक्षा करेंगे। इसके अलावां मुख्यमंत्री ने हर हाल में खनन में लगे वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि, ये दुर्घटनाओं की एक विशेष वजह है। इस सम्बन्ध में कड़ी कार्यवाही करें।

1.50 लाख करोड़ जीएसटी का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी एवं वैट का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि, राजस्व बढ़ाने के लिए नए स्रोत की तलाश करें। प्रदेश में इसकी काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने टैक्स चोरी पर रोक की सफलता पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि, कार्यशैली में अभी भी व्यापक सुधर की आवश्यकता है।

सीएम ने कुशल, दक्ष, एवं योग्य अधिकरियों को फिल्ड में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावां उन्होंने कहा कि, सचल दल इकाइयों में और बढ़ोत्तरी करे। इंटेलिजेंस में और सुधार करें, एवं पक्की जानकारी एकत्र करने के पश्चात ही छापेमारी करें।

Leave a Comment