Interest Rate: सरकारी बचत योजनाओं में बढ़ाया गया ब्याज दर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

भारत सरकार ने बचत योजनाओं में पैसा निवेश करने वालों को बड़ा तोहफा देते हुवे Interest Rate में बढ़ा दिया है। बचत योजनाओं में आपने भी अगर पैसा निवेश कर रखा है, तो अब आपको अधिक ब्याज का लाभ प्राप्त होगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। सरकार ने RD की ब्याज दरों में इस बार 0.3% की बढ़ोत्तरी की है। सरकार ने यह कदम बैंक में जमाओं पर बढ़ते ब्याज दरों के बीच उठाया है।

RD के ब्याज में हुई बढ़ोत्तरी (RD Interest Rate Increased)

वित्त मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 0.3 % ब्याज की राशि RD पर बढ़ाई गयी है। इससे आवृति जमा धारकों को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6.5% ब्याज मिलेगा, जो अबतक 6.2% था।

नहीं हुआ NSC की ब्याज दरों में बदलाव

राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र ( NSC ) पर ब्याज को 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2023 तक के लिए 7.7% पर ही रखा गया है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

PPF पर मिलेगा इतना ब्याज

आपको जानकारी दें दे कि, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF )पर दिया जाने वाला ब्याज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। और इस पर दिए जाने वाले ब्याज की राशि 7.1% को बरकरार रखा गया है।

बचत खाते के Interest Rate में नहीं हुई बढ़ोत्तरी

बचत खता रखने वालो को निराशा हाथ लगी। बचत खाते में जमा राशि में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है। इस पर 4% ही ब्याज मिलेगा।

कितना ब्याज मिलेगा डाक घर की FD पर

ब्याज दरों की समीक्षा के पश्चात पोस्ट आफिस के 1 वर्ष की FD पर ब्याज दर 0.1% बढाकर 6 .9% कर दी गयी है। एवं 2 वर्ष की FD पर अब 7.0% ब्याज मिलेगा। जो अब तक 6.9% था। वैसे 5 वर्ष एवं 3 वर्ष की मियादी जमाओं पर क्रमशः 7% एवं 7.5% ही ब्याज मिलेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मासिक आय योजना में Interest Rate

मासिक आय योजना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, और पहले की तरह इस पर 7.4% ब्याज मिलता रहेगा। लघु बचत योजनाओं पर इससे पहले, जनवरी-मार्च तिमाही के साथ-साथ अप्रैल-जून तिमाही में भी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गयी थी। लघु बचत योजना में तिमाही आधार पर ब्याज दरें अधिसूचित की जाती हैं।

कितना मिलेगा SCSS एवं SSY पर ब्याज

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एवं किसान विकास पत्र पर ब्याज 8.2% एवं 7.5% पहले की तरह ही मिलता रहेगा। बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दर 8% में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नहीं किया RBI ने कोई परिवर्तन

आपको पता होगा कि, मॅहगाई को नियंत्रित करने के लिए आरबीआइ ने विगत वर्ष मई से नीतिगत रेपो दर में 2.5% की बढ़ोत्तरी कर 6.5% कर दिया है। इससे ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। वैसे रिजर्व बैंक ने विगत 2 मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है।

Leave a Comment