OMG 2 Movie Review: OMG 2 फिल्म सेक्स एजुकेशन के मुद्दे पर बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक है

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

क्या एडल्ट विषय पर बात करनी चाहिए। क्या बच्चों को एडल्ट एजुकेशन देना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में बनी OMG 2 एक बेह्तरीन फिल्म है। काफी समय के बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली है। जिसमें कई सीन इस प्रकार के आये, जिसे देखकर सिनेमाहाल तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें कोई कमी नहीं दिखाई दी। जिसकी रेटिंग कमाल की है।

लाजवाब है फिल्म

OMG 2 लाजवाब फिल्मों में से एक है। इस मूवी को A सर्टिफिकेट मिला है। परन्तु यह फिल्म बच्चों की एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है। और फिल्म देखने पर ऐसा लगता है कि, यह फिल्म बच्चों को जरूर देखनी चाहिए। ये मूवी अपने पहले सीन से ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। और सही तरीके से आगे बढ़ती है।

अक्षय को फिल्म में शिव के दूत के रूप में दर्शाया गया है। जिससे किसी प्रकार का विवाद न हो। उन्हें जिस-जिस सीन में शिव के गेटउप में दिखाया गया है, उसे भी जस्टिफाई किया गया है। इस फिल्म में एक भी सीन ऐसा नहीं है, जहां दर्शक एंटरटेन न हों। इस फिल्म के हर एक सीन में दर्शक तालियां बजाते हैं।

कोर्ट के सीन लाजवाब हैं। कहीं-कहीं पर कॉमिक पंच डाले गए हैं। जो हँसते भी हैं। एवं किसी न किसी जगह समाज के बनाये गए गलत धारणाओं का जवाब भी देते हैं। ये फिल्म दर्शकों को काफी कुछ देती है।

फिल्म की स्टोरी

OMG 2 में फिल्म की स्टोरी है कांति शरण मुद्गल यानी पंकज त्रिपाठी की, जो शिव भक्त है। और जिनके पुत्र को स्कूल से निकाल दिया जाता है। क्योंकि स्कूल के अनुसार वो ऐसी हरकत कर देता है, जो सही नहीं है। इसके बाद बदनामी के कारण पंकज त्रिपाठी का परिवार शहर छोड़कर जाना चाहता है।

परन्तु अक्षय कुमार जो शिव दूत बने हैं। उन्हें रोक लेते हैं। जिसके बाद पंकज त्रिपाठी स्कूल प्रशासन के ऊपर मुकदमा कर देते हैं। वे अपील करते हैं कि, स्कूलों में एडल्ट एजुकेशन लागू किया जाय। इस स्टोरी में एडल्ट एजुकेशन की जरुरत को काफी बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है।

फिल्म में अभिनय

OMG 2 में अक्षय का रोल कम है। अक्षय कुमार शिव के दूत के रूप में लाजवाब दिखाई देते हैं। और यही उनके रोल की विशेषता है। वो उस सीन में दिखाई देते हैं, जहां उनकी आवशयकता हो। परन्तु जिस सीन में दिखाई पड़ते हैं, कमाल कर देते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहतरीन है।

कांति शरण के रूप में पंकज त्रिपाठी ने काफी अच्छा अभिनय किया है, उन्होंने अपने अभिनय में जान डाल दी। उनके अभिनय में कोई कमी निकालना संभव नहीं है। पवन मल्होत्रा ने जज के रोल में काफी अच्छा अभिनय किया है। पंकज त्रिपाठी के पत्नी एवं बच्चों का रोल करने वाले एक्टरों ने बेहतरीन अभिनय किया है। यामी गौतम ने वकील के रोल में काफी अच्छा अभिनय किया है।

निर्देशन

OMG 2 फिल्म में अमित राय का निर्देशन लाजवाब है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी राइटिंग है। अंकित राय ने ही इस फिल्म को लिखा भी है। और काफी अच्छा लिखा है। इसके लिए वे काबिले तारीफ हैं। उनकी इस फिल्म पर काफी अच्छी पकड़ है।

हर चीज में अच्छे की फरमाइश होती है, पर कुछ न कुछ कमी हर चीज में रहती है। परन्तु जल्द ही रिलीज हुई ये फिल्म लाजवाब फिल्म है। इस फिल्म से काफी सीख मिलती है। जिसे अवश्य देखना चाहिए।

OMG 2 Movie में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने एडल्ट एजुकेशन पर जोर दिया

OMG 2 फिल्म और फिल्मो से हटकर कर। लोगो को ये फिम्ल काफी पसंद आ रहा है। OMG 2 में मनोरंजन का ध्यान रखा गया जिस से दर्शक बोरियत महसूस न कर सके। OMG 2 के बारे और अधिक जानने के लिए दिए गये लिंक पर क्लिक करिये।

Leave a Comment