“Royal City” के नाम से भारत के किस शहर को जाना जाता है, आइये जाने इसके बारे में

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

भारत के प्रत्येक शहर की अपनी एक अलग ही विशेषता है। भारत को उत्कृष्ट संस्कृति एवं अमूल्य विशेषताओं का देश कहा जाता है। जो कि, अपनी संस्कृति, संस्कार, वेशभूषा, भाषा शैली, अलौकिक परंपरा एवं अनोखी वास्तुकला के सम्बन्ध में दुनिया भर में विख्यात है। एवं इसी कारण देशी-विदेशी पर्यटक यहाँ के अलग-अलग शहरों में घूमने के लिए प्रत्येक वर्ष आते हैं। और इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

आपने भारत के अनेक शहरों की खूबियों एवं उनकी विशेषताओं के बारे में अवश्य पढ़ा और सुना होगा। आज हम इसी संबंध में भारत के एक नए शहर के बारे में जानेंगे। वैसे क्या आपको इस बात की जानकारी है कि, भारत के किस शहर को “Royal City” के नाम से जाना जाता है। अगर नही, तो हम आपको बताते हैं कि, यह शहर कौन सा है, एवं भारत के किस राज्य में स्थित है।

“Royal City” के नाम से भारत के किस राज्य के किस शहर को जाना जाता है

पटियाला शहर को Royal City के नाम से जाना जाता है। यह शहर भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य के दक्षिण-पूर्वी में स्थित है। यह शहर भारत में एक राजशाही शहर के रूप में प्रसिद्ध है। इसी कारण इसके नाम से प्रभावित होकर विदेशी पर्यटक भी इस शहर को देखने के लिए आते हैं।

इसे किस वजह कहा जाता है Royal City

कई लोगों के मन में इस बात की जिज्ञासा होती है कि, आखिर इस शहर को Royal City किस वजह से कहा जाता है। तो जान लें कि, पटियाला शहर में अनेक राजशाही इमारतें बनी हुई है, जो इसकी पहचान को एक विशेष स्थान का दर्जा दिलाने में सहायता करती हैं।

इस शहर की वास्तुकला यह आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को शुरू से ही लुभाती आ रही हैं। इस शहर का अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स में भी एक विशेष स्थान है। भारत के इस शहर को महाराजा भूपेंद्र सिंह ने वर्ष 1900 से 1930 में हिदुस्तान के नक्शे विशेष शहर के रूप में स्थापित किया था। इन वजहों से इस शहर को रॉयल सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

कब और किसके द्वारा की गयी थी पटियाला शहर की स्थापना

पटियाला शहर की स्थापना 1763 में हुई थी। इस शहर की स्थापना अला सिंह के द्वारा हुई थी। वास्तव में, तब उन्होंने यहां किला मुबारक का निर्माण कराया था। जिसके निकट पटियाला शहर को बसाया गया था।

कैसे पड़ा इस शहर का नाम पटियाला

पटियाला शहर का नाम पटी एवं अला शब्दों से मिलकर बना है। यहां पटी शब्द का मतलब जमीन का टुकड़ा, और अला शब्द राजा अला सिंह के नाम से लिया गया है। जिन्होंने इस शहर को बसाया था।

Leave a Comment