National Lazy Day: क्या आप को पता हो क्यों मनाया जाता है नेशनल लेजी डे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

“राष्ट्रीय आलसी दिवस”(National Lazy Day) केवल साँस लेने और कुछ न करने के लिए आराम करने का उत्सव है। इस दौड़ भाग की जिंदगी मे कुछ समय आराम करना भी आवश्यक होता है। इन पलों का मजा लेने के लिए ही प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय आलसी दिवस मनाया जाता है। वास्तव में इस व्यस्त संसार में जहां हर व्यक्ति भागदौड़ में लगा है। वहीं आराम करने के महत्व पर जोर देना आवश्यक है। जिसके लिए एक विशेष दिन को राष्ट्रीय आलसी दिवस के रूप में मनाते हैं।

कब मनाते हैं

“नेशनल लेजी डे” प्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है। ये दिन उन समस्त आलसी लोगों को समर्पित है। जो दिन में किसी भी वक़्त कुछ पल झपकी लेना और आराम करना पसंद करते हैं।

राष्ट्रीय आलसी दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय आलसी दिवस का क्या इतिहास है, ये कैसे और कबसे मनाया जाता है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। काफी लोगों का कहना है कि, इस दिन की शुरुआत करने वाले लोग काफी आलसी थे। एवं इसी कारणवश इस दिन के सम्बन्ध में किसी प्रकार का कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं है। कहा जाता है कि, साल 2000 में आलसी लोगों को एक दिन समर्पित करने के लिए राष्ट्रीय आलसी दिवस मनाया जाने लगा। जिससे वे काम न कर पाने की चिंता के बिना आलसी होकर आराम कर सकें।

इसे मनाने की तरीके

राष्ट्रीय आलसी दिवस को मनाने के अनेक तरीके हैं। आराम करने का सबसे अच्छा तरीका कुछ भी न करना है। बस अपनी मनपसंद ड्रिंक के साथ बेड पर लेटकर टीवी देख सकते हैं। दिन में किसी भी वक़्त बालकनी में बैठकर बाहर देख सकते हैं, या फिर कभी भी चिंतामुक्त होकर झपकी ले सकते हैं। क्योंकि कुछ भी नहीं करने का उत्सव राष्ट्रीय आलसी दिवस है।

इस दिन की उपयोगिता

इस दिन की उपयोगिता को लेकर लोगों को ये समझाना है कि, भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रतिदिन काम करते हुए कुछ पल आराम के लिए भी आवश्यक है। जिसमें व्यक्ति काम न कर पाने की चिंता के बिना आलसी होकर आराम फरमा सकता है।

Leave a Comment