ये है वीआईपी पेड़ जिसकी की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते है पुलिस कर्मी, लाखों रूपये खर्च होते है इसकी देखभाल में

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आपने कमांडो को बड़े सिलेब्रेटियों एवं वीआईपी लोगों की सुरक्षा में देखा होगा। परन्तु क्या कभी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती किसी पेड़ की सुरक्षा हेतु देखी या सुनी है। लाखों रुपए जिसकी देखभाल में खर्च किये जा रहे हों।

मध्य प्रदेश के रायसेन में सांची स्तूप के निकट स्थित यह पेड़ बेहद अनोखा है। पुलिस के जवान जिसकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं। इस वीआईपी पेड़ को बोधि वृक्ष कहा जाता है।

जिसे लीफ कैटर नाम की बीमारी लग गई है। जिसके कारण इस पेड़ के पत्ते सूखने लगे हैं। एवं इस पेड़ को कीट भी खाते जा रहे हैं। वैसे 2 से 4 पुलिसकर्मी 24 घंटे इसकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। 

अगर कोई व्यक्ति इस पेड़ का एक पत्ता भी तोड़ता है। तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह की उपस्थिति में वर्ष 2012 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने सांची के बौद्ध विश्विद्यालय के कैम्पस में इसे लगाया था।

लाखों रुपए जिसकी देखभाल में खर्च किये जाते हैं। 64 लाख रुपए से अधिक अब तक खर्च किये जा चुके हैं। बहुत ही खास है यह पेड़, इस वजह से इसे वीआईपी पेड़ भी कहा जाता है।

वास्तव में, जिस पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह उसी पेड़ की शाखा है। जो एक पेड़ बन चुका है। एमपी सरकार इस पेड़ का विशेष ध्यान रखती है। बिहार के बोद्ध गया से यह पौधा लाया गया था।

ये भी पढ़े

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सोने से 6 लोग मृत पाए गए

Leave a Comment