Oscars Awards 2023: The Elephant Whisperers ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, देश का है यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

भारत के लिए ऑस्कर 2023 खुशियों की सौगात लाया है। फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गाने ने एक तरफ जहां ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटगरी में जीत प्राप्त की है।

वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर The Elephant Whisperers ने इतिहास रच दिया है। यह देश का पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। भारत का नाम ऑस्कर्स नॉमिनेशन्स में अनेक बार आया, परन्तु कोई फिल्म कभी भी ऑस्कर नहीं जीत पाई थी।

The Elephant Whisperers ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 किया अपने नाम

The Elephant Whisperers ने सबको पछाड़ते हुए ऑस्कर अवॉर्ड 2023 अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से ऑस्कर्स 2023 में इस साल 3 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था। जिसमें शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में The Elephant Whisperers को सम्मिलित किया गया था। इस सूची में हाउलआउट, द मारथा मिचेल इफेक्ट, हाऊ डू यू मेजर अ ईयर, एवं स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी दूसरी फ़िल्में सम्मिलित की गई थी।

 The Elephant Whisperers सच्ची कहानी है

यह फिल्म तमिल भाषा की डॉक्यूमेंट्री है, जो 8 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में दक्षिण भारत के एक अनाथ हाथी एवं उसको बचाने वाले कपल की सच्ची कहानी है। इस शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की कहानी की बात करें तो, इसे बोम्मन और बेल्ली के किरदार पर फिल्माया गया है। फिल्म में वे रघु नाम के एक एलिफेंट बेबी की परवरिश करते हैं। उनके साथ रहते हैं।

the elephant whisperers

ये फिल्म भारत के इतिहास में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों में पहली फिल्म बन गई है। जिसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है, जैसे ही ऑस्कर के लिए The Elephant Whisperers का नाम अनाउंस हुआ। गुनीत मोंगा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ऑस्कर लेने के पश्चात सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट में प्रसन्नता प्रकट की एवं सबका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े

Mohammad Kaif: मोहम्मद कैफ ने हवा में कूदकर पकड़ा शानदार कैच, उन्होंने लोगों के दिलों में ताजा की पुरानी यादें।

Leave a Comment