जयप्रदा को हुई 6 माह की सजा, साथ ही लगा जुर्माना

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अभिनेत्री जयाप्रदा परेशानियों में फंस गयीं है। अदालत ने उनके विरुद्ध एक पुराने केस में 6 माह की सजा दी है। साथ ही 5 हजार का जुर्माना भी लगाया है। एक सिनेमाहाल के कर्मचारियों ने जयाप्रदा एवं उनके बिजनेस पार्टनर के विरुद्ध याचिका दाखिल की थी।

इस केस में अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ राजाबाबू एवं रामकुमार को भी दोषी पाया गया है। दोनों उनके पार्टनर हैं। सिनेमाहाल को राजाबाबू एवं रामकुमार चलाते थे। यह मामला तब हुआ जब सिनेमाहाल कर्मियों के ईएसआई का पेमेंट नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने कानूनी प्रक्रिया अपनायी।

प्रकरण क्या है

जानकारी के अनुसार, जयाप्रदा एवं उनके बिजनेस पार्टनर एक सिनेमाहाल चेन्नई में संचालित करते थे। परन्तु इसे घाटे के कारण बंद कर दिया गया। वहां कार्यरत कर्मचारियों ने अपने वेतन से काटी गयी ईएसआई राशि नहीं चुकाने के लिए जयाप्रदा के विरुद्ध मुकदमा दायर किया। जिसके पश्चात श्रम सरकारी बीमा निगम ने जयाप्रदा, राजा बाबू एवं रामकुमार के विरुद्ध चेन्नई के एम्योर मजिस्ट्रेट की अदालत में केस दायर किया। अब अदालत ने इस केस में सजा सुनाई है।

जयप्रदा ने कथित रूप से कर्मचारियों की बकाया राशि के पेमेंट का वायदा किया। उन्होंने अदालत से केस निरस्त करने का निवेदन किया। परन्तु कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार नहीं की।

जयाप्रदा की विशेष बातें

जयाप्रदा 70 एवं 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में आने से पहले तेलगु में अनेक फ़िल्में कीं। उस दौरान इनकी गिनती सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में होती थी। उनकी जोड़ी को जीतेन्द्र के साथ बहुत पसंद किया गया। जयाप्रदा की प्रमुख फिल्मों में शराबी, कामचोर, संजोग, आज का अर्जुन, माँ, तोहफा, आखिरी रास्ता, थानेदार समेत अन्य है।

Leave a Comment