Amazon और Google कंपनी अब करेगी भारत में करोड़ों का निवेश, जल्द मिलेगा रोजगार के नए अवसर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

बहुत बड़ी खबर निकल के आ रही है कि विश्व की 2 विख्यात कंपनियों ने भारत में अरबों डालर के निवेश की घोषणा की है, यह भारत के लिए एक अच्छा समाचार है। ऐमजान एवं गूगल दोनों का फोकस भारत पर पूर्व से है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी यात्रा के दौरान Amazon के सीईओ Andrew Jessy ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस दौरान दोनों ने भारत में अपने अरबों डालर के निवेश करने की योजना के बारे में अवगत कराया। भारत में इस निवेश से रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही लोकल लैंग्वेज कंटेंट को बढावा, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एवं भारतीय प्रोडक्ट्स के विश्वभर में एक्सपर्ट में वृद्धि के साथ हो अनेकों लाभ होंगे।

भारत में Amazon करेगी 15 अरब डालर का और निवेश

Andrew Jessy जो की ऐमजान कंपनी के सीईओ हैं, ने भारत की ग्रोथ में निवेश करने की अपनी कंपनी की योजना के सम्बन्ध में अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के पश्चात बताया कि, भारत में ऐमजान 11 अरब डालर का निवेश कर चुकी है, एवं भारत में ऐमजान 15 अरब डालर का और निवेश करना चाहती है। जिसके बाद ऐमजान का भारत में कुल निवेश बढ़कर 26 अरब डालर तक हो जायेगा। इससे भारत में रोजगार के नये अवसर पैदा होने में सहायता मिलेगी। इसके अलावां मध्यम एवं छोटे आकर के उद्योगों को भी मदद मिलेगी। एवं भारतीय प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में वृद्धि होगी।

गुजरात की Gift City में गूगल एक ग्लोबल फिनटेक आपरेशन सेंटर खोलेगी

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के दौरान पिचाई ने भारत में अपनी योजना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि, गुजरात की Golf City में गूगल एक ग्लोबल एक फिनटेक आपरेशन सेंटर खोलेगी। इसका उद्देश्य भारत की बढ़ती डिजिटल इकोनामी का लाभ प्राप्त करना है। पिचाई ने यह भी कहा कि, गूगल भारतीय फंड में 10 अरब डालर का इन्वेस्ट भी करेगी। इससे भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की गूगल की योजना के बारे में पता चलता है। इससे भारत में डिजिटल क्रांति को सहायता मिलेगी।

गूगल अपने वर्चुअल असिस्टेंट(AI) Bard को अनेक भारतीय लैंग्वेज में करेगी लांच

पिचाई ने बताया कि, गूगल अपने वर्चुअल असिस्टेंट(AI) Bard को अनेक भारतीय लैंग्वेज में उपलब्ध कराना चाहती है, इससे आबादी के काफी हिस्से को गूगल की सेवाओं का फायदा अपने लैंग्वेज उठाने में सहायता मिलेगी। गूगल की आधुनिक टेक्नोलाजी का उपयोग उन्हें सक्षम बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन की गूगल के सीईओ ने तारीफ की। उन्होंने बताया कि, मोदी की डिजिटल इंडिया की पहल ने विश्व भर में एक नजीर पेश की है। अब विश्व के अनेकों देश इसे अपने यहाँ लांच करना चाहते हैं। मोदी की डिजीटाईजेशन को बढ़ावा देने की पॉलिसी ने टेक्नोलाजी को बढ़ावा देने वाले हब के रूप में प्रदर्शित किया है।

Leave a Comment