Currency Value: आइये जानें विश्व की 5 सबसे मॅहगी करंसी कौन सी है

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अधिकतर लोग यही समझते हैं कि, विश्व का आर्थिक रूप से सबसे मजबूत देश यूएस है। इस वजह से वहां की Currency Value सबसे अधिक होगी। यह बात एक सीमा तक सही भी है, क्योंकि विश्व भर के अधिकांश ट्रेड डॉलर में ही होते हैं। वैसे अमेरिकी डॉलर को यह मजबूत अवश्य बनता है, परन्तु सबसे महंगा नहीं।

खाड़ी प्रदेश सबसे महंगी करेंसी के मामले में किसी भी पश्चिम देश से काफी आगे है। यहॉ कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस भंडार ज्यादा है जो इनकी Currency Value मजबूत होने का विशेष कारण है। आइये जानते है विश्व की 5 सबसे महंगी करेंसी (Highest Currency Value) जिसके सामने डॉलर-पाउंड भी हैं लाचार आइये जानते हैं उसके बारे में।

कुवैत दीनार-KWD (Highest Currency Value)

विश्व की सबसे महंगी करेंसी कुवैत दीनार है। इसके मूल्य को जानने के लिए इसे रूपये के रूप में जानना पड़ेगा। अभी करीब 267 रूपये में 1 कुवैती दीनार खरीद सकते हैं। यह एक्सचेंज मूल्य लगातार परिवर्तित होता रहता है। डॉलर में इसकी तुलना करने पर 3 .25 डॉलर से आप 1 दीनार खरीद सकते हैं। सबसे बड़े तेल निर्यातकों में से कुवैत एक है। कुवैत की लगभग आधी जीडीपी तेल पर निर्भर है। यहां की दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री स्टील का निर्माण है।

बहरीन दीनार-BDH (Second Highest Currency Value)

बहरीन दीनार विश्व की सबसे महंगी करेंसी में इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। एक बहरीन दीनार से 2.65 डॉलर एवं 217 रूपये ख़रीदे जा सकते है। तेल एवं गैस पर यहां की भी अर्थव्यस्था निर्भर है। एवं सरकार को सबसे ज्यादा रकम लगभग 85 % तेल से प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त ये बैंकिंग सेवाओं के लिए भी फेमस है।

ओमनी रियाल-OMR (Third Highest Currency Value)

इस लिस्ट में विश्व की सबसे महंगी करेंसी में ओमनी रियाल तीसरे नंबर पर है। यह भी एक पश्चिमी एशिया एवं खाड़ी देश का ही भाग है। यहां की अर्थव्यवस्था भी मुख्य रूप से प्राकृतिक गैस एवं कच्चे तेल पर निर्भर करती है। तेल और गैस में सरकार को लगभग 85 % राजस्व प्राप्त होता है। एक ओमनी रियाल से 2 .60 डॉलर एवं 214 रूपये खरीद सकते हैं।

जोर्डनियन दीनार-JOD (Forth Highest Currency Value)

विश्व में जार्डन के दिनार का इस लिस्ट में चौथा स्थान है। जार्डन नदी के किनारे बसा यह एक पश्चिम एशिया देश है। इसे बहुत मदद अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से मिलती है। वैसे यह देश आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं है। इसके अतिरिक्त विश्व भर में फैले जार्डन के नागरिक यहां विदेशी एक्सचेंज केप्रवाह में सहायता करते हैं। 1 जार्डन दिनार से 115 .52 रूपये ख़रीदे जा सकते हैं। यहां की आय का मुख्य श्रोत ट्रैड एवं फाइनेन्स है।

स्टर्लिंग पाउंड-GBP (Fifth Highest Currency Value)

इस लिस्ट में स्टर्लिंग पाउंड पाचवे स्थान पर है। यह करेंसी यूके की है। यह यूके यूरोपीय महाद्वीप में स्थित है। यह करेंसी यूके की है। यह यूके यूरोपीय महाद्वीप में स्थित है। इसमें 4 देश शामिल हैं। जिसमे नार्थंन आयरलैंड , इंग्लॅण्ड, स्कॉटलैंड एवं वेल्स हैं। यूके की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से मनोरंजन, पर्यटन, फाइनेंस एवं रिटेल पर निर्भर है। 1 यूके पाउंड स्टर्लिंग में भारत के 102 रूपये ख़रीदे जा सकते हैं।

निष्कर्ष

इस पोस्ट की माध्यम से हमे ये पता लगा की अलग-अलग देशो की Currency Value अलग अलग है। आप को बताते चले की Currency Value रियल टाइम बदलती रहती है। यानी Currency Value पल पल चेंज होती रही है। जब आप इस पोस्ट को पढ़ रहे होंगे उस समय Currency Value कुछ और होगी।

Leave a Comment