Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर और मनीषा रानी में से कौन रुकेगा और कौन होगा बाहर, हो गया स्पष्ट

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Bigg Boss OTT 2 में मिडविक एलिमिनेशन होना है। इस बार इस शो से बाहर किये जाने के लिए मनीषा रानी, जिया शंकर, एवं एल्विश यादव को नॉमिनेट किया गया है। अब इतना तो सभी को पता है कि, एल्विश को शो से बाहर नहीं किया जाएगा।

परन्तु मनीषा एवं जिया में से जरूर एक कोई शो से बाहर किया जाएगा। ख़बरें तो ये भी थीं कि, ऐसा भी हो सकता है कि, मेकर्स कुछ बड़ा परिवर्तन करते हुए एक के स्थान पर 2 कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दें। परन्तु अभी मिली ख़बरों के अनुसार, ऐसा कुछ नहीं है।

शो से बाहर हुआ कौन

द खबरी, जो बिग बॉस से सम्बंधित समाचार देता है, की नई रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे अधिक वोट्स एल्विश को मिले हैं। उसके बाद जिया एवं मनीषा में से मनीषा को अधिक वोट्स मिले हैं। जिसे जिया शंकर का स्पष्ट हो गया कि, वह शो से बाहर की जाएँगी।

काफी सपोर्ट मिला मनीषा रानी को

हलांकि ये सब जानते थे कि, एल्विश को शो से बाहर नहीं किया जायेगा। क्योंकि उनके प्रशंसकों की फॉलोइंग काफी अधिक है। और दूसरी तरफ अभिनेत्री होने के बाद भी जिया को मनीषा रानी से कम वोट्स मिले हैं। मनीषा की इस शो के द्वारा उनके प्रशंसकों की अच्छी फॉलोइंग हो गयी है। और उनको दर्शक अधिक पसंद कर रहे हैं। मनीषा को सोशल मीडिया पर बहुत सपोर्ट मिल रहा है। मनीषा को सभी लोग टॉप-3 में देखना चाहते हैं।

पसंद सेलेब्स की भी

हलांकि, केवल इस शो को देखने वाले ही नहीं बल्कि अनेक सेलेब्स ने टॉप-3 फिनालिस्ट में से मनीषा रानी को एक बताया है। कुछ सेलेब्स का कहना है कि, मनीषा रानी, एल्विश यादव एवं फुकरा इंसान को इस सीजन का टॉप-3 फिनालिस्ट होना चाहिए।

शो का फिनाले है कब

इस बार Bigg Boss OTT 2 का फिनाले शनिवार-रविवार के स्थान पर सोमवार को होगा। यानि फिनाले 14 अगस्त को है। और इस सीजन की ट्राफी अपने साथ कौन ले जाएगा, इस दिन देखते हैं।

Leave a Comment