Yaariyan 2 का का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में दिव्या खोसला का लीड रोल करेगा इम्प्रेस

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

रकुल प्रीत सिंह एवं हिमांश कोहली की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म “यारियां” को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दिव्या खोसला के निर्देशन में बनी यारियां ने क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक सभी का दिल जीता था। ऐसे में अब दिव्या “यारियां 2” लेकरा रही है। इस फिल्म की विशेष बात ये है कि, इस बार दिव्या डायरेक्टर नहीं बल्कि लीड रोल में दिखाई देंगी। गुरूवार को रिलीज हुई “यारियां 2” के टीजर को देखकर इसका अनुमान सरलता से लगाया जा सकता है।

“यारियां 2” का टीजर हुआ रिलीज

बुधवार को “यारियां 2″का फर्स्ट लुक पोस्ट मेकर्स की तरफ से साझा किया गया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार फिल्म में लिड एक्टर पर्ल वी पूरी एवं मीजान जाफरी के साथ दिखायी दीं। अब टी सीरीज ने यारियां 2 का टीजर गुरूवार को रिलीज कर दिया है। जिसमें ये दिखाया गया है कि, एक लड़की के आसपास 2 लड़कों की कहानी घूमती रहती है। इस टीजर से इस बात का अंदाजा सरलता से लगाया जा सकता है कि, इस बार यारियां की कहानी लव स्टोरी पर भी आधारित हो सकती है।

आपको इस टीजर में अनश्वरा रंजन, प्रिया वारियर, यशदास गुप्ता, बरीना हुसैन जैसे कलाकारों की झलक दिखाई देगी। डायरेक्टर विनय सप्रू एवं राधिका राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बेसब्री से हर शख्स इन्तजार कर रहा है। यारियां 2 के टीजर ने प्रशंसकों के एक्साइटमेंट में काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।

यारियां 2 की रिलीज डेट

9 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद दर्शकों को एक बार फिर से नए तरीके की यारियां देखने को मिलेगी। पहले पार्ट की सफलता के बाद यारियां का सीक्वल आ रहा है। बता दें कि, यारियां 2 सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।

आपको बता दे कि, दिव्या खोसला कुमार की वर्ष 2014 में कम बजट में बनी यारियां फिल्म का पहला भाग काफी हिट साबित हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर लगभग 40 करोड़ का बिजनेस किया था।

Leave a Comment