PM Modi को मिल सकता है नोबेल शांति पुरस्कार, नोबेल कमेटी के नेता एस्ले टोजे ने PM Modi की तारीफ़।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

नोबेल प्राइज कमेटी की तरफ से यूरोप में रूस-यूक्रेन के युद्ध को रुकवाने की भारत के प्रयासों की प्रशंसा की गयी है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर एस्ले टोजे ने पीएम नरेंद्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का प्रबल दावेदार बताया।

उन्होंने कहा कि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में जो कड़े संदेश दिए, हमें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में इस प्रकार के नेता की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने रूसी राष्‍ट्रपति को जिस तरह युद्ध के संबंध में समझाया, वो काबिले तारीफ है।

नोबेल कमेटी के नेता एस्ले टोजे ने भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए बताया कि, पीएम् मोदी दुनिया के बड़े राजनेताओं में से एक हैं। एवं शांति हेतु काफी योगदान दे रहे हैं। एस्ले टोजे ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यह समझाने हेतु पीएम मोदी की तारीफ की है कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है’।

nobel prize

टोजे ने कहा, “मुझे खुशी है कि, मोदी न केवल भारत को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि उन मुद्दों पर भी काम कर रहे हैं जो दुनिया में शांति हेतु आवश्यक हैं। दुनिया को भारत से सीखने की आवश्यकता है। यह निश्चित है कि, भारत एक महाशक्ति बनेगा”

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि, युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं, एवं वे दुनिया में अवश्य शांति स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार हो सकते हैं। टोजे ने कहा कि, पीएम मोदी बहुत भरोसेमंद नेता हैं, जो शांति स्थापित कर सकते हैं।

ये भी पढ़े

Actress Ananya Pandey ने खरीदी नई नवेली Range Rover Sport, जानिये कितने करोड़ की है ये नई कार।

Leave a Comment