Swara Bhasker संग Fahad Ahmad: स्वरा भास्कर ने अपने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर के सब को चौका दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपने उम्र से 4 साल छोट समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कोर्ट में शादी कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शादी की फोटो शेयर कर की दी। आइये जानते है की कौन है स्वरा भास्कर और फहद अहमद।
![Swara Bhasker weds with Fahad Ahmad](http://kalkiduniya.com/wp-content/uploads/2023/02/Swara-Bhasker-weds-with-Fahad-Ahmad.jpg)
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker): स्वरा भास्कर बॉलीवुड एक्ट्रेस है अभी हाल में उनकी फिल्म जहाँ चार यार रीलीज़ हुई है। ये अपने बेफिक्र अंदाज के लिए चर्चाओं में बनी रहती है अभी हाल में ही में ये कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ ‘ भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में साथ देखी गई थी।
कुछ साल पहले स्वरा भास्कर का नाम बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर हिमांशु शर्मा के साथ जुड़ा था। फिल्म रांझणा के सेट पर हिमांशु और स्वरा की मुलाकात हुई थी। लगभग पांच साल इन दोनों ने डेट किया, 2019 में ये अलग-अलग हो गये।
फहद अहमद (Fahad Ahmad): फहद अहमद समाजवादी पार्टी के काफी पढ़े लिखे नेता में एक माने जाते हैं। इन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से ग्रेजुएशन और टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस से एमफिल किया है। अभी ये समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के स्टेट प्रेसिडेंट के पद पर है। इन्होने CAA, NRC के प्रोटेस्ट में भी भाग लिया था।
आइये संक्षिप्त में स्वरा भास्कर और फहद अहमद का विवरण देखते है।
विवरण | स्वरा भास्कर | फहद अहमद |
नाम | स्वरा भास्कर | फहद अहमद |
पिता का नाम | उदय भास्कर | ज़ीरार अहमद |
माता का नाम | इरा भास्कर | —- |
जन्म तिथि | 9 अप्रैल 1988 | 2 फरवरी 1992 |
जन्म स्थान | दिल्ली | बरेली |
पढ़ाई | मास्टर डिग्री | एमफिल |
धर्म | हिन्दू | मुस्लिम |
पेशा | एक्ट्रेस | राजनेता |
क्यों वायरल हो रहा है उनका ट्वीट
स्वरा भास्कर ने 2 फरवरी 2023, शादी के ऐलान से कुछ दिन पहले फहद अहमद को ट्ववीट करते हुवे लिखा “जन्मदिन मुबारक फ़हाद मियाँ! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे, खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है अब शादी कर लो”।
![swara Bhaskar tweet](http://kalkiduniya.com/wp-content/uploads/2023/02/swara-bhaskar-tweet.jpg)
फहद अहमद ने रिप्लाई करते हुवे लिखा “शुक्रिया ज़र्रानवाज़ी का दोस्त, भाई के कॉन्फिडेंस ने तो झंडे गाड़े है वो तो बरकरार रहना ज़रूरी है और हाँ, तुमने वादा किया था तुम मेरी शादी में आओगे तो वक़्त निकालो….लड़की मैंने ढूँढ ली है”
दर्शक इस पुनने ट्ववीट को दुबारा रीट्वीट करते के स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे है।