Happy 7th Anniversary BLACKPINK: जानिये जेनी, लिसा और जिसू ने किस खास अंदाज में दी बधाईया

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

K-Pop गर्ल्स ग्रुप BLACK PINK ने अपने 7 वर्ष इंडस्ट्री में पुरे कर लिए हैं। Happy 7th Anniversary BLACK PINK के पाप गर्ल ग्रुप ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से प्रंशकों के दिलों में विशेष जगह बनाई है। बैंड में 4 सदस्य जिसु, जेनी, लिसा और रोज हैं। इनके गानों में हमेशा कुछ नया सुनाई पड़ता है।

जिसकी वजह से प्रशंसक इनके गानों के दीवाने हैं। BLACK PINK के इस ग्रुप के गानों एवं म्यूजिक वीडियो ने यूट्यूब एवं दूसरे प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक लाजवाब गाने देकर काफी रिकार्ड तोड़े हैं। यु ट्यूब पर दुदु-दु दुदु-दु सबसे अधिक देखा जाने वाला म्यूजिक वीडियोज में से एक है।

BLACK PINK की एजेंसी, YG एंटरटेनमेंट ने सोमवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर K-Pop बैंड को 7वीं वर्षगांठ की बधाइयां दी। इस दौरान BLACK PINK जो की BLINK के नाम से प्रसिद्ध हैं, के फैंस ने भी अपने पसंदीदा के-पाप गर्ल्स ग्रुप को 7वीं वर्षगांठ की बधाइयां दी।

7 वर्ष का पूरा किया सफर

गर्ल बैंड ने वर्ष-2016 में अपने ग्रुप- रोज, लिसा, जीसू और जेनी के साथ शुरुआत की थी। इस ग्रुप ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत से पूर्व 4 वर्ष तक इसका प्रशिक्षण भी लिया था। इस बैंड का सांग “7 इयर्स कर्स” प्रशंसकों के बीच काफी पॉपुलर रहा। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि, एक एजेंसी के साथ ग्रुप ने 7 वर्ष का का एक कांट्रैक्ट साइन किया था। वैसे कांट्रैक्ट समाप्त होने के पश्चात वे कुछ वक़्त तक जुड़े नहीं रहे।

बैंड ग्रुप की सदस्य रोज ने अभी जल्द ही में बताया था कि, “हमारे लिए इंतज़ार करने के लिए एवं विगत 4 वर्षों से हमारे म्यूजिक को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। ब्लैकपिंक जा कहीं नहीं रहा है, आपसे हम बहुत प्यार करते हैं, और हमेशा की तरह एंटरटेन करते रहेंगे।”

ब्लैकपिंक की सदस्य जीसू कर रहीं हैं दक्षिण कोरियाई अभिनेता को डेट

आप शायद इस बात से अनजान हों कि, दक्षिण कोरियाई अभिनेता-मॉडल Ahn Bo-hyun को, के-पाप ग्रुप द ब्लैकपिंक की एक सदस्य जीसू डेट कर रहीं हैं। जिसकी पुष्टि दोनों से जुडी एक एजेंसी ने की है।

Ahn Bo hyun की एजेंसी एफ एन एंटरटेनमेंट ने कहा था कि, यह जोड़ी “एक दूसरे को समझने” के प्रयास में है। हमें भरोसा है कि, आप उन्हें एक साथ देखना चाहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ जीसू की एजेंसी YG एंटरटेनमेंट ने शेयर किया कि, वो धीरे-धीरे अच्छी फीलिंग्स के साथ एक दूसरे को समझ रहे हैं।

Leave a Comment