भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम लाइव का वीडियो हो रहा वायरल, जिसमें एक्ट्रेस रोती हुई आ रही हैं नजर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

बीते दिन भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मृत्यु हो गयी थी। पूरी इंडस्ट्री को जिसकी खबर ने चौंका दिया था। वहीं अब उनके आखिरी इंस्टाग्राम लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रोती हुई दिखायी दे रही हैं।

वहीं उनका कथित आखिरी वीडियो देखकर फैंस भावुक हो गये हैं। एवं एक्ट्रेस की मृत्यु की वजह पता लगाने की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं।

कथित तौर पर आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके पश्चात एक होटल के कमरे में उनकी लाश मिली थी। मौत से पूर्व आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं।

उनकी उस क्लिप का हिस्सा कई ट्विटर यूज़र्स ने शेयर किया है, जिसमें आकांक्षा अपना मुंह ढक कर आकांक्षा रोती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस की मौत पर पुलिस ने बताया कि, रविवार को उत्तर प्रदेश के सारनाथ में एक होटल के कमरे में आकांक्षा मृत पाई गई थी। पुलिस को आशंका है कि, मॉडल से एक्टिंग की दुनिया में आईं भोजपुरी एक्ट्रेस की मृत्यु आत्महत्या से हुई।

परन्तु कोई सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है। वहीं इसके पश्चात पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस की मृत्यु का समाचार सुनते ही भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स आनंद, आम्रपाली दुबे एवं रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जताया है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, आकांक्षा दुबे ने मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर एवं कसम पैदा करने वाले की 2 समेत अनेक क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय किया।

उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम किया था। वहीं उनके रील्स काफी फेमस थे। एवं उनकी इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग थी।

ये भी पढ़े

ये बच्चा आज 6 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति का मालिक है।

Leave a Comment