320 वर्ष पुराना न्यूज़पेपर अब होगा बंद,यूजर्स ने ट्विटर पर एलान मस्क से किया अनुरोध

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

पिछले 320 वर्षों से रोजाना की ख़बरों से लोगों को अपडेट करने वाले आस्ट्रिया के एक न्यूज़पेपर पर “Wiener Zeitung”( विनर जाईतुंग ) को अब बंद करना पड़ा है। इसका अंतिम संस्करण शुक्रवार को प्रकाशित हुआ था। इस न्यूज़ पेपर के बंद होने का मुख्य कारण रेवेन्यू में गिरावट है।

जिसके कारण न्यूज़पेपर के समक्ष आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गयीं। न्यूज़पेपर ने अपनी विरासत को अपने फ़ाइनल एडिशन के मुख्य पेज पर पेश किया है। मुख्य पेज पर लिखा है, “1,16,840 दिन, 3839 महीने, 320 साल, 12 राष्ट्रपति, 10 केसर, 2 रिपब्लिक, 1 न्यूज़ पेपर।”

इतने वर्षों से ख़बरें प्रकाशित करने वाले न्यूज़पेपर के बंद होने पर ट्विटर पर हड़कंप मच गया है। एवं कई यूजर्स ने विश्व के सबसे आमिर व्यक्ति एलान मस्क से इसको खरीदने का अनुरोध किया है।

वित्तीय परेशानियों के कारण बंद हुआ न्यूज़पेपर

8 अगस्त 1703 को इस न्यूज़ पेपर की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य ख़बरों को जस का तस प्रकाशित करना था। इसका नाम पहले “Wiennerisches Diarium” था। धीरे-धीरे विदेशी ख़बरों एवं देशी-विदेशी संस्कृति को लेकर इसकी प्रसिद्धि इसके लेखों की विस्तृत रेंज ने बढ़ाया।

वैसे इसको वित्तीय परेशानियां जल्द ही में एक कानून में बदलाव के कारण शुरू हुईं। कानून में बदलाव के कारण इसके प्रिंट एडिशन में कंपनियों की कामर्शियल रजिस्ट्री में बदलाव प्रकाशित करने की आवश्यकता समाप्त हो गयी। मज़बूरी में न्यूज़पेपर को अपने 63 कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ी, एवं एडिटोरियल स्टाफ को घटाकर 20 सदस्यों तक लाना पड़ा।

एलान मास्क से इसे बचने का यूजर्स ने किया अनुरोध

“Wiener Zeitung” न्यूज़पेपर के बंद हो जाने के कारण इसने अनेक ट्विटर यूजर को दुःख पहुँचाया है। एक ट्विटर यूजर ने एलान मस्क को टैग करके पूंछा है कि, क्या वह इस न्यूज़पेपर को खरीद सकते हैं ? एक यूजर ने लिखा है कि, यह बहुत दुखी करने वाला है, परन्तु उम्मीद करते हैं क़ि, यह आनलाइन मिलेगा। एक यूजर ने लिखा है कि, वह विएना में है, एवं आज के दिन के आखिरी एडिशन को वह खोजेगा, एवं इसे फ्रेम करके सम्हाल कर रखेगा।

Leave a Comment